गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता आशुतोष शर्मा अपने जनता के बीच जाकर गांव-गांव सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किये गए विकास कार्यों व सपा की नीतियों को लोगो तक पहुंचा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के युवा नेता आशुतोष शर्मा ने बताया पिछले 5 वर्षों से लगातार गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से और राजनीतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा की जनता के लिए कार्य किये गए है | जिसमे शिक्षा रोजगार महिला उत्थान और युवाओ के लिए कार्य प्रमुखता से किए गए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा की जनता के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा और वहां के लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो और आर्थिक रूप से संपन्न हो इसके लिए प्रमुखता से कार्य किया जाएगा। आशुतोष गांव-गांव जाकर लोगो से से जनसंपर्क कर रहे हैं और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा की जनता के लिए विधानसभा में पहली पसंद बने हुए हैं।